बसंतपुर: बीएलओ को मतदाताओं का नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन का दिया गया प्रशिक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में बुधवार को महाराजगंज अवर निर्वाची पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने प्रखंड के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान मतदाताओं का डोर टू डोर पारदर्शिता के साथ मतदाताओं का सर्वे करने,मतदाताओं का नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन करने की जानकारी दी गई। इस दौरान अवर निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि अहर्ता तिथि एक अक्टूबर 2023 तथा एक जनवरी 2024 के आधार पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र छह, नाम हटाने के लिए प्रपत्र सात तथा नाम में सुधार करने के लिए प्रपत्र आठ भरा जाएगा।

मतदाताओं की संख्या में जहां लिंगानुपात कम है उसे पूरा करना होगा। उन्होंने बीएलओ को बीएलओ एप से ही डोर टू डोर सर्वे करने और कार्य पारदर्शिता के साथ ससमय करने की सलाह दी। इस मौके पर सीओ पूनम दीक्षित, डाटा आपरेटर नीलू कुमार, प्रदीप कुमार, मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार राय, राजकिशोर शर्मा, प्रतिभागी संजय कुमार प्रसाद, दिनेश प्रसाद, विभा देवी, ममता कुमारी, ब्रह्मा प्रसाद, अजीत राम, सुधीर कुमार, इंदु देवी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026