परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा में सोमवार को रुपये लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। शेखपुरा निवासी एहसान खान की पुत्री शहजादा खातून ने आरोप लगाया है कि भाई मजदूरी का 10 हजार रुपया लेने गए थे तभी राजा खान सहित तीन लोगों ने मेरे दरवाजे पर आकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए।
वहीं दूसरे पक्ष ओहन खान की पत्नी हुस्न तारा खातून ने आरोप लगाया है कि मेरे पुत्र से 42 हजार रुपया लिए थे, पैसे मांगने पर अरबाज खान उर्फ टिंकू सहित पांच लोगों ने गाली गलौज करते लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया तथा गले से सोने की चेन एवं कान की बाली के साथ 80 हजार छीन लिए। पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन पर मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…