बसंतपुर: भूमि विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने कराई प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सेरिया में चार जून को भूमि विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में एक पक्ष के महेश राय ने आरोप लगाया है कि जमीन बंटवारा को लेकर पंचायती के दिन ही मेरे पट्टीदार छठु राय, अरविंद राय, बलजीत राय सहित सात लोगों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया तथा गले से सोने की चेन एवं जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए थे।

जबकि दूसरे पक्ष प्रमोद यादव की पत्नी मंजू देवी ने आरोप लगाया है कि मेरे ही जमीन को मेरे पट्टीदार के लोग बास से घेर रहे थे। विरोध करने पर महेश राय, किशुन राय, विपिन नारायण राय सहित 14 लोगों ने गाली गलौज करते हुए लाठी, डंडा, राड से मारपीट घायल कर दिया तथा मेरे गले से मंगल सूत्र निकाल लिए। पुलिस सोमवार को प्राथमिकी कर मामले की जांच में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026