✍️ परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोड़र गांव में 12 नवंबर की देर शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है। इसमें कुल 15 लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। गिरफ्तार लोगों में गांव के ही कामेश्वर भगत व राजेश भगत शामिल है।
इस मामले में एक पक्ष के राजदेव पड़ित ने गांव के कामेश्वर भगत, राजेश भगत, मिथुन भगत समेत छह लोगों पर गाली गलौज करने तथा मारपीट कर दिनेश भगत, गुड़िया कुमारी, सीमा देवी, सुष्मिता कुमारी व शारदा कुमारी को घायल करने तथा मंगलसूत्र छीन लेने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के राजेश भगत के बयान पर गांव के ही राजदेव पड़ित, ददन पड़ित, दिनेश भगत समेत नो लोगों पर गाली गलौज तथाा मारपीट करने तथा जेब से 10 हजार रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कामेश्वर भगत व राजेश भगत को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…