गोरेयाकोठी: देसी कट्टा व गोली के साथ बदमाश गिरफ्तार

सब्जी के थोक कारोबारी से हुए लूट मामले में भी शामिल

✍️ परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाने की टीम ने सोमवार की रात सिसई पेट्रोल पंप के समीप से एक देसी कट्टा व एक गोली के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान जीबी नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी अन्नू यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।

पूछताछ में 26 अक्टूबर को सब्जी के थोक विक्रेता से हुई छिनतई मामले में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अब उसे कोर्ट में आवेदन देकर छिनतई मामले के खुलासे के लिए रिमांड किया जाएगा। ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव के समीप 26 अक्टूबर को बाइक सवार दो बदमाशों ने सारण के मशरख थाना क्षेत्र के बनसोहीं निवासी मुमताज अंसारी से दो लाख रुपए छीन लिए थे। मुमताज अंसारी की पचपकड़िया बाजार में सब्जी की थोक दुकान है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026