परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के नगौली गांव में 14 अगस्त को ट्रक की चपेट में आने एक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पति सारण के बनियापुर थाना के मुस्लिमपुर निवासी सुरेश यादव ने थाना में आवेदन देकर ट्रक चालक पर तेजी तथा लापरवाही से ट्रक चलाने के कारण पत्नी की मौत का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा है कि 14 अगस्त को अपने ससुराल शहरकोला से अपनी पत्नी मीरा देवी के साथ बाइक से घर लौट रहा था।
इस दौरान नगौली में सड़क किनारे बाइक खड़ी कर एक रिश्तेदार का इंतजार कर रहा था तभी सामने से आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक से बाइक में धक्का मार दिया, इससे मेरी पत्नी की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि मैं घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पत्नी का दाह संस्कार करने के बाद प्राथमिकी कराने में विलंब हुई। पुलिस प्राथमिकी कर मामले की जांच में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…