परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में बढ़ते आपराधिक घटना के विरोध में भाकपा माले ने गुरुवार को पूर्व विधायक अमरनाथ यादव के नेतृत्व में बाजार में मार्च निकाल बाजार बंद कराया तथा व्यवसायियों की सुरक्षा से संंबंधित ज्ञापन थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम को सौंपा। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं। व्यवसायी समेत आमलोग भी सुरक्षित नहीं हैं। वहीं पुलिस सुस्त नजर आ रही है।
इसी का परिणाम है कि प्रखंड मुख्यालय स्थित मोतीचक के समीप 12 अगस्त को दो बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने बाइक सेल दुकानदार सौरव सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था और दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध चिंता का विषय है। ज्ञापन में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस मौके पर नथुन पटेल, जिला परिषद सदस्य मनोज बैठा, गुल्ली नट, ददन मांझी, सुकेश राम, अंकुल यादव, राधेश्याम चौहान, समेत काफी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…