बसंतपुर: राशि उठाव के बावजूद विकास कार्य नहीं कराए जाने पर प्राथमिकी का आदेश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के कुमकुमपुर पंचायत के वार्ड संख्या में 14 में योजनाओं की राशि की निकासी कर कार्य नहीं करा 21 लाख 62 हजार रुपये गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में बीडीओ ने वार्ड सदस्य विश्वनाथ राय, वार्ड सचिव लालदेव राय तथा जयप्रकाश राय पर प्राथमिकी का आदेश दिया है। गबन की जानकारी 24 नवंबर को बीडीओ द्वारा जांच के दौरान हुई। बीडीओ ने बताया कि वार्ड संख्या में 14 में हर घर नल जल योजना में 14 लाख 39 हजार पांच सौ निकासी कर कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है। कनेक्शन घर-घर नहीं दिया गया है। इन लोगों ने 10 लाख 84 हजार 500 रुपये वसूलने योग्य है।

सहोदर राय के घर से लेकर हरिजन टोली होते हुए विद्यार्थी राम के घर तक नाला तथा सोख्ता निर्माण प्राक्कलित राशि 11 लाख 63 हजार 800 निकालकर कार्य प्रारंभ नहीं गया है। इसमें छह लाख 98 हजार रुपये वसूलने योग्य है। वहीं शिव मंदिर से बच्चा राय के घर तक नाली तथा सोख्ता निर्माण कार्य अधूरा है तथा चार लाख वसूलने योग्य है। इस तरह कुल वसूलनीय राशि 21 लाख 62 हजार 500 रुपये है। बीडीओ ने 25 नवंबर को कुमकुमपुर के पंचायत सचिव को उक्त संबंध में निर्देश दिया है कि दो दिनों के अंदर वार्ड संख्या 14 के वार्ड सदस्य विश्वनाथ राय, वार्ड सचिव लालदेव राय तथा जयप्रकाश राय पर प्राथमिकी कराते हुए बीडीओ कार्यालय में अवगत कराएं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024