परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसांव कटहरी गांव में शनिवार को आई बरात में आतिशबाजी करने के दौरान बांस की कोठी में आग लगने से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंच ग्रामीणों की मदद से तुरंत आग पर काबू पा लिया। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात बसांव कटहरी निवासी संतोष सिंह के घर में बरात आई थी। द्वार पूजा के दौरान हुई आतिशबाजी में पटाखे से उड़ी चिंगारी बांस की कोठ में जा गिरी इस दौरान उसमें आग लग गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से तुरंत आग पर काबू पा लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…