परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के अरंडा गांव में चोरों ने शनिवार की रात घर में प्रवेश कर डेढ़ लाख रुपये नकद एवं तीन मोबाइल की चोरी कर ली। इस मामले में गृह मालिक मेहंदी हसन ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि मेहंदी हसन शनिवार की रात करीब दो बजे रात में नमाज पढ़ने गए थे तभी चोर घर में प्रवेश कर गए और कुर्ता की जेब में रखे डेढ़ लाख रुपये तीन कीमती एंड्रायड मोबाइल की चोरी कर फरार हो गए।
जब वे घर के अंदर प्रवेश किए तो रुपया और मोबाइल गायब था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित ने बताया कि वे छत की ढलाई कराने के लिए डेढ़ लाख रुपये रखे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…