बसंतपुर: पांच दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में मंगलवार को पांच दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय शंकर पांडेय ने स्काउट एंड गाइड के झंडोत्तोलन कर शिविर का शुभारंभ किया। साथ ही भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर स्काउट गाइड के जनक लार्ड बेडेन पावेल के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक ने छात्र- छात्राओं को समय से विद्यालय आकर इस प्रशिक्षण शिविर में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने की अपील की। उन्होंने स्काउट गाइड के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण अवधि में शिविर प्रधान बालेश्वर राय ने बच्चों को ट्रिपल एच, दैनिक कार्यक्रम, स्काउट गाइड प्रार्थना, झंडा गीत सहित बच्चों में अनुशासन की भावना एवं अन्य कई विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्राचार्य ने कहा कि आत्मसुरक्षा हेतु स्काउट गाइड प्रशिक्षण अति आवश्यक है। स्काउट गाइड को अर्ध सैनिक प्रशिक्षण भी कहा जाता है। उन्होंने बच्चों से इसमें भागीदारी निभाते हुए विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करने की बात कही। मौके पर गाइड प्रधान लाडली प्रवीण, स्काउट सुमित कुमार, विशाल कुमार, अभिषेक कुमार, गाइड, टोनी कुमारी, अंकिता कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, कृति कुमारी, रुकसार प्रवीण समेत अन्य स्काउट गाइड मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026