हसनपुरा: बीडीओ पद पर चयनित होने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के पकड़ी पंचायत के मेरही निवासी शिवजी सिंह के पुत्र सूरज कुमार सिंह का बीडीओ पद पर चयनित होने के बाद घर लौटने पर स्थानीय लोगों ने गाजे-बाजे के साथ व माला पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीण सूरज को दारौंदा रेलवे जंक्शन से अपने साथ लेकर गाजे-बाजे व आतिशबाजी करते हुए गांव पहुंचे। इस दौरान स्वजनों के अलावा जनप्रतिनिधि व प्रबुद्धजनों ने उनका स्वागत किया। गांव पहुंचने पर सूरज कुमार सिंह सबसे पहले गांव स्थित शिव व हनुमान मंदिर में माथा टेककर गांव व समाज के प्रति सेवा करने की बात कही। बता दें कि 67 वीं बीपीएससी की परीक्षा में सूरज को 315वां रैंक मिला है।

जिसमें उनका चयन प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर हुआ हैं। स्वजनों की माने तो सूरज सिंह बेंगलुरु स्थित एक निजी कंपनी में इंजीनियर पद से इस्तीफा देकर दिल्ली में रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने दूसरे प्रयास में ही सफलता हासिल की है। सूरज चार भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। बड़े भाई नेवी में आफिसर है। पिता घर पर रहकर खेतीबारी करते है। मां आशा देवी गृहणी है। मौके पर प्रभुनाथ यादव, पैक्स अध्यक्ष मिथिलेश कुमार उर्फ टुटू सिंह, विधायक प्रतिनिधि मदन सिंह, अवध किशोर सिंह, तेज बहादुर सिंह, शिवनाथ सिंह, उदय प्रताप सिंह, पृथ्वीनाथ सिंह, हंसनाथ सिंह, श्रीकांत सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026