परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार की शाम महावीरी अखाड़ा मेला के दौरान अलग-अलग हुई मारपीट की घटना में एएसआइ समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चार लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में सिपाह निवासी सोनू कुमार, सचिन कुमार, विक्की कुमार तथा गोलू कुमार एवं एएसआइ राजेंद्र प्रसाद शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी में भीड़ के दौरान शरारती तत्वों ने एएसआइ राजेंद्र प्रसाद पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और फरार हो गए। घायल एएसआइ का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। वहीं शांति मोड़ के पास शनिवार की रात आर्केस्ट्रा के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें सिपाह निवासी सोनू कुमार, सचिन कुमार, विक्की कुमार तथा गोलू कुमार घायल हो गए। सभी घायलाें को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं समाचार प्रेषण तक किसी भी मामले में थाने में प्राथमिकी नहीं हुई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…