परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित गोरख सिंह महाविद्यालय में रविवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में देश में बढ़ती महंगाई व केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राजद नेता अरविंद गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक ढांचे के साथ खिलवाड़ कर संविधान के मूल तत्व एवं मौलिक अधिकारों से वंचित करने की साजिश कर रही है।
सरकार की इस साजिश को हर हाल में नाकाम करना है। उन्होंने गठबंधन के कार्यकर्ताओं से सरकार के इस गलत नीति और कार्यक्रम का विरोध करने का आह्वान किया। बैठक में स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह, अधिवक्ता रवींदर सिंह, कांग्रेसी नेता रमेश उपाध्याय, राजद प्रखंड अध्यक्ष श्यामदेव राय, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष आनंददेव यादव, ब्रजभूषण सिंह, रामायण सिंह, दयानंद दुबे, जितेंद्र सिंह, ललन ठाकुर, राजेंद्र प्रसाद, रश्मि कुमारी, बंगाली प्रसाद आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…