बसंतपुर: दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से पांच लाख अस्सी हजार लूटे

  • नए एसपी ने रविवार को ही जिले की कमान संभाली है, ऐसे में अपराधियों ने लूटकांड कर उन्हें सलामी दी है
  • बैजू बरहोगा ईंट चिमनी के समीप हुई घटना
  • पिस्टल भिड़ा रुपयों से भरा बैग छीन लिया
  • 03 बाइक सवार अपराधियों ने की लूटपाट
  • 06 फीट लंबे थे बाइक पर पीछे बैठे दो युवक

परवेज अख्तर/सिवान: बेखौफ अपराधियों ने बैजूबरहोगा ईंट भट्ठा चिमनी के पास सड़क पर सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े पांच लाख अस्सी हजार रुपये लूट कर नए एसपी शैलेश कुमार सिन्हा को सलामी दी है। बता दें कि रविवार को ही नए एसपी ने जिले की कमान संभाली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएसपी संचालक भगवानपुर थाना क्षेत्र के महना निवासी प्रभुनाथ तिवारी का पुत्र जय निवास तिवारी हैं। उसने पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि सोमवार को 11 बजे दिन में स्टेट बैंक शाखा बसंतपुर से रुपए की निकासी कर बाइक से सीएसपी केंद्र सोहिलपट्टी जा रहा था। तभी बरहोगा चिमनी के पास होंडा शाइन बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पीछे से आकर बाइक रोक दी। इसके बाद दो ने पिस्टल भिड़ा रुपयों से भरा बैग छीन लिया। अपराधी बैग छीनकर सोहिलपट्टी की तरफ भाग गये। बैग में एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, बैंक का कागजात, चेक बुक, आधार कार्ड व लैपटॉप भी था। सीएसपी संचालक ने हल्ला करते हुए अपराधियों का सोहिल पट्टी तक पीछा किया लेकिन सभी दूसरा रूट पकड़कर भागने में कामयाब हो गए। पीड़ित ने बताया कि अपराधियों में बाइक चला रहा युवक हरा रंग का शर्ट पहने था और पीछे बैठे दो युवक 6 फीट लंबे थे।

लगातार घटनाओं से लोगों में दहशत

सीएसपी संचाल से लूट की घटना को लेकर सीएसपी संचालक पुलिस पदाधिकारी से अपराधियों को गिरफ्तार करने व सीएसपी संचालकों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग करने लगे। इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही लूट व आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी से लोग भयभीत हैं। घटना के बाद पुलिस ने मलमलिया सिंह ब्रदर्स पेट्रोल पंप व खोरी पाकर बाजार पर जाकर सीसीटीवी को देखा। इधर पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026