परवेज अख्तर/सिवान: गोरेयाकोठी थाना के मुस्तफाबाद के टोला जफरपुरा में सोमवार को नाले में गिरने से मासूम की मौत हो गई। मृतक अमजद खान का दो वर्षीय पुत्र हुसैन खान था। घटना के संबंध में बताया गया कि दो वर्षीय मासूम करीब 11 बजे खेलने निकला। वहीं 12 बजे दिन में नसरुद्दीन खान के नाली के गड्ढे में उक्त बच्चे का उपलाता शव देखकर सभी पड़ोसी चिल्लाने लगे।
आनन-फानन में बच्चे को नाली से निकाला गया तो देखा गया कि बच्चा दम तोड़ चुका है। बच्चे की मौत के बाद मां तथा परिवार के सभी लोग रो-रोकर बेहोश हो जा रहे थे। परिजनों के रोने से माहौल काफी गमगीन हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…