✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के नगौली में शुक्रवार को ट्रक से धक्का लगने से बाइक सवार तीन मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां एक घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान शामपुर करही निवासी अर्जुन ठाकुर, पुत्र अमन कुमार, अंश कुमार व आशीष कुमार के रुप में हुई हैं।बताया जाता है कि करही निवासी अर्जुन ठाकुर अपने तीन पुत्र अमन कुमार, अंश कुमार एवं आशीष कुमार के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर भगवानपुर हाट के बड़कागांव अपने ससुराल जा रहे थे।
इसी क्रम में नगौली टेढ़िया के समीप साइड लेने के दौरान जगह नहीं मिलने के कारण विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक में धक्का मारते हुए गिर गए। इस दौरान तीनों पुत्र सहित अर्जुन ठाकुर को गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां अर्जुन ठाकुर की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा तीनों बच्चों को घर भेज दिया गया। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…