तरवारा: जीबी नगर थाना को 41 वर्ष बाद भी अपना भवन नसीब नहीं, होती है परेशानी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना की स्थापना 41 वर्ष पूर्व 1982 में अपराध नियंत्रण के लिए तरवारा बाजार में हुई थी। इसमें चार थाना क्षेत्र के महाराजगंज, गोरेयाकोठी, बड़हरिया और पचरुखी थाना क्षेत्र के 22 पंचायत के 84 गांव को जोड़ कर बनाया गया था। स्थापना वर्ष से ही यह थाना भवन का दंश झेलते हुए राम-जानकी मंदिर परिसर की भूमि में भाड़े के कर्कटनुमा भवन में चल रहा है। बढ़ते अपराध को देखते हुए 10 वर्ष पूर्व इस थाना को अपग्रेड कर इंस्पेक्टर की प्रतिनियुक्ति कर दी गई, लेकिन अभी भी इस थाना को अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है।

भवन के अभाव में यहां पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को यत्र-तत्र बाजारों में भाड़े के मकान में रहना पड़ता है। बता दें कि थाना क्षेत्र के 84 गांव और एनएच 227 ए की सुरक्षा करने के बाद जब पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी थाना पहुंचते हैं तो थाना में सर छुपाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। यही नहीं, महिला हाजत नहीं होने से गिरफ्तार महिलाओं को रखने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आनन-फानन में महिलाओं को जिला मुख्यालय भेजना पड़ता है। यही नहीं पुरुष हाजत भी जर्जर होने से समस्याएं बनी रहती है।

कार्यालय का भवन जर्जर होने से अभिलेख भी हैं असुरक्षित :

कार्यालय का भवन भी जर्जर होने से आवश्यक अभिलेख भी सुरक्षित नहीं रह पाता है। यही नहीं शराबबंदी कानून के बाद से थाना में मालखाना नहीं होने से छापेमारी में बरामद शराब को सुरक्षित रखना काफी समस्या है। जहां एक तरफ पदाधिकारी किराए के मकान में रहते हैं वहीं बरामद शराब को भी सुरक्षित रखने के लिए भाड़े में गोदाम लेना पड़ रहा है। थाना में पदस्थापित गार्ड राम-जानकी मंदिर के यज्ञशाला में रहकर ड्यूटी करने को मजबूर हैं। साथ ही छापेमारी के दौरान बरामद शराब वाली वाहन, कुर्की जब्ती की सामान या वाहन जांच के दौरान बिना कागजात के जब्त वाहन भी मालखाना के अभाव में खुले आसमान के नीचे धूप, वर्षा व ठंड में सड़ रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व की क्षति होती है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि भवन के अभाव में जाड़ा, गर्मी, बरसात में सभी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से वरीय पदाधिकारी कोई बार अवगत कराया जा चुका है।वहीं सीओ धर्मनाथ बैठा ने बताया कि अंचल कार्यालय के प्रस्ताव के आलोक में भू-अर्जन पदाधिकारी सिवान के द्वारा भवन निर्माण कार्य के लिए जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। थाना भवन का निर्माण कार्य जल्द होगा। कुछ कागजी समस्या है जिसके चलते भवन निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024