बसंतपुर: सरकार जल्द करे आरएमपी ग्रामीण चिकित्सकों को नियोजन: डॉ. सुबोध

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय में स्थित जनसेवा हॉस्पिटल के सभागार भवन में ग्रामीण चिकित्सक संगठन जनजीवक कल्याण संघम परिवार के वैनर तले आयोजित एक दिवसीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया था. सम्मेलन को संबोधन करते हुए संघम परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि बिहार सरकार अपने वादे के अनुसार राज्य के तमाम वैसे आर एम पी ग्रामीण चिकित्सकों को जिन्होंने राज्य स्वास्थ्य समिति तथा एनआईओएस के संयुक्त तत्वावधान में एक वर्षीय ट्रेनिंग प्रोग्राम पास किए हुए हैं, उन्हें अविलंब गरीब जनता के हित में स्वास्थय विभाग में नियोजन करें.

उन्होंने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा जताते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री बहुत जल्द ही आर एम पी ग्रामीण चिकित्सकों को बहुत जल्द ही खुशीयों की सौगात देंगे. सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश मिडिया प्रभारी डॉ विनोद कुमार अवस्थी ने कहा कि हमारे संघम परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुबोध बाबू के कुशल नेतृत्व में ग्रामीण चिकित्सकों का चिर-परिचित मांग बहुत जल्द ही पूरा होने वाला है, आप लोग सीमा में रह कर सैयम के साथ जनता की सेवा में लगे रहे, आपलोगों के उज्जवल भविष्य के लिए हमारा संगठन रात दिन काम कर रहा है, निश्चित ही सफलता हासिल होगी. मौके पर जिला पार्षद सदस्य रेणु देवी, सुशील कुमार डब्ल्यू, जदयू नेता संदेश महतो, मोतिहारी जिला अध्यक्ष डॉ. सुदामा कुशवाहा, जिला सचिव डॉ सरोज चौरसिया, डॉ. संदीप कुमार, डॉ शहाबुद्दीन अंसारी, डॉ अनूप सहित जिला क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में नामि चिकित्सक शामिल हुए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026