तरवारा बाजार में चाकूबाजी मामले में सिरफिरे प्रेमी की स्थिति बनी हैं नाजुक

प्रेमिका के मां को घटना के एक दिन पहले ही प्रेमी ने दिया था धमकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार स्थित पुरानी बाजार में शादी से इनकार करने पर नाराज प्रेमी ने एक प्रेमिका को चाकु मार कर घायल कर अपने को भी चाकू मार घायल कर दिया था. जहां दोनों घायलों का इलाज. चल रहा है और प्रेमी की स्थिती नाजुक बनी हुई है. मामले में प्रेमिका की मां ने बताया कि मेरी पुत्री से उसरी गांव का युवक पागल प्रेमी भीम हमेशा बात करने की कोशिश करता था. लेकिन मेरी पुत्री नकारती रही. जिसके बाद मंगल को उसरी निवासी घायल प्रेमी ने हमारे घर के समीप आकर मेरी पुत्री को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने आप को भी चाकू मारकर घायल कर लिया .उन्होंने यह भी बताया कि घटना एक दिन पूर्व वह हमको धमकी भी दिया था कि यदि आप हमेशा अपनी पुत्री की शादी नहीं करवाती है तो आपकी पुत्री को जान से मार देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि जब हमने इसका विरोध किया तो वह मुझे भी धमकाने लगा. यही नहीं इसके पहले भी कई बार धमकी भी दे चुका है. घटना के बाद किशोरी के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. है.

बीते वर्ष हुआ था युवक की शादी

बताते चले कि बीते वर्ष मई महीने में युवक प्रेमी भीम की शादी यूपी के देवरिया जिले के रामपुर बुजुर्ग में हुई थी. लेकिन उस समय भी वह घायल युवती से ही शादी करना चाहता था, परंतु परिजनों ने जबरन युवक की शादी करवा दी थी.

गंडक स्कूल में भी मिलते थे दोनों प्रेमी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते दो वर्षों से प्रेमी प्रेमिका एक-दूसरे से मिलते थे. किशोरी तरवारा गंडक स्कूल में नौंवी वर्ग में पढ़ती थी. तब से दोनों मिलते जुलते थे. अचानक मामला बिगड़ा और अनबन हुई और चाकूबाजी में दोनों घायल हो गए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026