बसंतपुर: वासंतिक नवरात्र के नौवें दिन हुई हवन व कुंवारी पूजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित लालबाबा शिव मंदिर परिसर में बने भव्य पूजा पंडाल में वासंतिक नवरात्र के नौवें दिन बुधवार को मां के दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की पूजा के साथ हवन, आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद आचार्य द्वारा यजमान से कुंवारी पूजन कराया गया। इस मौके पर कन्याओं को पैर धाेने के बाद भोजन कराया गया तथा वस्त्र, फल, राशि, मिष्ठान, शृंगार के सामान आदि देकर विदा किया गया।

इस मौके पर यजमान समेत अन्य श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन का सुख समृद्धि की कामना की। इस कार्यक्रम काे लेकर पूजा समिति सदस्य समेत अन्य लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। पूजा समिति के अध्यक्ष रामराज चौरसिया ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सार्वजनिक भंडारा का आयोजन किया गया जाएगा जो देर रात तक चलेगा। इसी दिन शाम में गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं मूर्तियों का विसर्जन धमई नदी में किया जाएगा। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026