मैरवा: फुटबॉल लीग चैंपियनशिप में नन्हें-नन्हें खिलाड़ी दिखा रहे अपना दम- खम

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार राज्य फुटबॉल संघ द्वारा सिवान जिले के मैरवा प्रखंड स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकैडमी लक्ष्मीपुर में आयोजित प्रथम बिहार राज्य अंडर 13 बालक फुटबॉल लीग चैंपियनशिप में बिहार के विभिन्न क्लबों के खिलाड़ी अपने फुटबॉल कला से दर्शकों एवं उपस्थित अतिथियों का मन मोह रहे हैं। रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी के संस्थापक सह निदेशक संजय पाठक ने बताया कि 14 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में बिहार राज्य के 9 फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी अपना प्रदर्शन दिखा रहे हैं। आने वाले भविष्य में बिहार में फुटबॉल की एक फौज तैयार होगी।

प्रतिदिन सुबह की पाली में दो मैच एवं शाम के पाली में दो मैच खेले जा रहे हैं आज सुबह हुए मैच में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की टीम ने रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी को 2-0 से,रेड हीट फुटबॉल क्लब ने ए आर एम ए गया कि टीम को 1-0 से अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी पटना ने विशाल यूनाइटेड फुटबॉल क्लब मुजफ्फरपुर को 3-0 से हराया जबकि समाचार लिखे जाने तक पी एस एफ ए पटना एवं फ्यूचर स्टार स्पोर्ट्स एकेडमी जमूई के बिच मैच जारी है। मैच के आयोजक संजय पाठक ने बताया कि प्रतिदिन 8 खिलाड़ियों को हर मैच में प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट 22 एवं बेस्ट 11 का पुरस्कार दिया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026