बसंतपुर: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली जागरुकता रैली

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों ने मंगलवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर रैली निकाल लोगों को डेंगू बीमारी के प्रति जागरूक किया। रैली स्वास्थ्य केंद्र से आरंभ होकर शांति मोड़, पुरानी बाजार, थाना रोड, सब्जी मंडी, ब्लाक कालोनी होते हुए पुन: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। इस दौरान डा. मेनका कुमारी ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए अपने पोषक क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा डेंगू की रोगियों की पहचान कर उनका इलाज किया जाएगा तथा इसके लक्षण तथा बचने का उपाय बताया जाएगा।

उन्होंने बताया कि तेज बुखार आना, बदन तथा सर में दर्द, त्वचा पर लाल धब्बे, चकता निकालना, नाक मसूरे से उल्टी होने पर रक्तस्राव होना, काला शौच होना आदि इसके लक्षण हैं। इससे बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी का उपयोग, मच्छर भगानेवाली क्रीम का उपयोग, पूरे बाह कपड़ा पहनना, घर के आसपास जलजमाव नहीं होने देना आदि शामिल हैं। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक सरफराज अहमद, कामेश्वर सिंह, साकेत कुमार, मुश्ताक अली, राहुल यादव, चंदन कुमार, सीमा कुमारी, रेणु आदि मौजूद थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026