परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना परिसर में मंगलवार को नपं के ईओ हरिश्चंद्र एवं बीडीओ डा. रवि रंजन ने बस संचालकों एवं व्यवसायियों के साथ बैठक की। बैठक में शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने पर चर्चा की गई। बीडीओ ने व्यवसायियों से कहा कि हर हाल में सुबह आठ बजे तक वाहन से माल लोडिंग-अनलोडिंग कराना सुनिश्चि करें। आठ बजे के बाद बाजार में कोई वाहन खड़ी रहने पर उसे जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।
बीडीओ ने बस संचालकों से कहा कि अभी गोरख सिंह महाविद्यालय के समीप रेलवे अंडर पास का कार्य शुरू किया गया है, ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए वाहन को सुबह आठ बजे के बाद शहर के रामप्रीत मोड़, राजेंद्र चौक पर वाहन खड़ी नहीं करें। आठ बजे के बाद यदि वाहन खड़ी रहती है तो उस वाहन को जब्त कर चालक व खलासी के विरुद्ध प्राथमिकी की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…