बसंतपुर: स्वास्थ्यकर्मियों को आग से बचाव की दी गई जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को अग्निशमन प्रभारी अजय सिंह ने एएनएम, आशा तथा स्वास्थ्य कर्मियों को आग से बचाव की जानकारी दी । इस दौरान उन्हें आग लगने पर कैसे बचाव करें, क्या करें और क्या नहीं करें की जानकारी दी गई। वहीं विद्युत से आग लगने, गैस के चूल्हे से आग लगे तो इससे कैसे निपटा जाएगा इसकी विस्तृत जानकारी माक ड्रिल के माध्यम से दी गई। वहीं ग्रामीण महिलाओं को आग से सुरक्षा एवं बचाव के उपाय बताए गए।

अग्निशमन प्रभारी ने झोपड़ी पर मिट्टी का लेप, खाना बनाते समय दो बाल्टी पानी, जहां तक संभव हो खाना खुले में सुबह नौ बजे तक तथा शाम छह बजे के बाद बनाने की सलाह दी। उन्होंने रसोई घर में कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं रखने एवं नियमों का पालन करने की सलाह दी। इस मौके पर अग्निक राजीव कुमार, अनुज कुमार सिंह, नवीन कुमार, चंदन कुमार, राहुल कुमार, रेमी फर्नांडीज, फुलमनी ब्राउज, सीमा कुमारी, वंदना कुमारी, रूपा रानी, सुषमा स्वराज आदि मौजूद थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026