परवेज अख्तर/सिवान:दारौंदा सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 12 से 18 अक्टूबर तक होगी। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने मूल्यांकन की तैयारियां पूरी कर ली है। संकुल संसाधन केंद्रों को प्रश्न और उत्तर पुस्तिका मुहैया करा देगी। परीक्षा दो पालियों में होगी।
पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक होगी और दूसरी पाली एक से तीन बजे तक। विभाग द्वारा बच्चों की प्रगति रिपोर्ट (रिजल्ट) 31 अक्टूबर तक जारी कर दी जाएगी। कक्षा एक के बच्चों की लिखित परीक्षा नहीं होगी। इनका मौखिक मूल्यांकन होगा। कक्षा दो से आठ के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा होगी। यह जानकारी बीईओ शिवजी महतो ने दी।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…