बसंतपुर: आपसी प्रेम व भाईचारा का संदेश देता है होली

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा होली की बधाई दी गई। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि होली प्रेम व भाईचारे का संदेश देता है। इसमें सभी सभी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। इस कार्यक्रम में प्रखंड व अंचल के सभी पदाधिकारी व कर्मी एवं जनप्रतिनिधि एवं आम लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख, पीओ रज्जन लाल निगम तथा मुख्य पार्षद अमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इसके बाद एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। मौके पर सार्वजनिक भोज का आयोजन किया गया जिसका सभी लोगों ने आनंद उठाया। मौके पर सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, बीडीओ मुकेश कुमार यादव, राजस्व अधिकारी पूनम दीक्षित, मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, कृषि पदाधिकारी अजय झा अजेय , विजय कुमार यादव, शिवजी राय, छोटेलाल चौधरी, रंजित कुमार , नजीर अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि संजीव सिंह, प्रो. राम पारस राय, विमल सिंह, संतोष कुमार राय, राजकिशोर शर्मा आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024