परवेज अख्तर/सिवान: होली वशब-ए-बारात पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सोमवार की सुबह फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च शहर के जेपी चौक से निकलते हुए मुख्य बाजार होते हुए सदर अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया। नगर थाना क्षेत्र में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम, महादेवा क्षेत्र में महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडेय, मुफस्सिल थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ। आम लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील की गई।
मार्च जेपी चौक से शुरू होकर कागजी मोहल्ला, नई किला, शांति वृट, बड़ी मस्जिद, नगर थाना रोड, बड़हरिया मोड़, पीदेवी मोड़, अस्पताल रोड, महादेवा रोड सहित आदि इलाकों निकाला गया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग नहीं हो इस बात का खास ख्याल रखा जाए। इस दौरान कहीं पैदल तो कहीं वाहनों से फ्लैग मार्च किया गया। हर चौक-चौराह में जवानों की तैनाती की गई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…