बसंतपुर: विधिक जागरूकता शिविर में दी गई कानून संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित यमुना प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार जिला इकाई के तत्वावधान में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नालसा विधिक सेवा योजना 2015 ड्रग्स के दुरुपयोग, उन्मूलन एवं कार्यस्थल पर कार्यरत महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न के निषेध निवारण रोकथाम तथा क्षतिपूर्ति हेतु एक्ट 2013 विषय पर चर्चा की गई। शिविर के आयोजक प्राधिकृत पैनल अधिवक्ता परशुराम सिंह ने कानून संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद लक्ष्मण सिंह ने आमजनों को मोटर व्हीकल अधिनियम, भरण पोषण अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, लोगों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम की विस्तृत रूप से जानकारी दी।

साथ ही उपस्थित लोगों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विधिक प्रावधानों, विभिन्न नीतियों, कार्यक्रम तथा योजनाओं को विद्यालयों के बच्चों, नगर झोपड़पट्टी के बच्चों, सूई से ड्रग लेनेवाले परिवारों, असंगठित क्षेत्र में काम करनेवाले तथा बालकों में नशीली लत को छुड़ाने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही साथ महिलाओं के साथ ज्यादती होने पर उन्हें कानून की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा दलित, शोषित, पीड़ितों को कानूनी निःशुल्क सहायता मिलने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्राचार्य मनीष मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इस मौके पर निर्बोध कुमार, रवींद्र नाथ तिवारी, राकेश कुमार राम, बालेश्वर राय आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024