जीरादेई: युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित हुए अरबाब

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के चांदपाली निवासी इम्तियाज अहमद के पुत्र अरबाब आलम ने सफलता का परचम लहराया है। अरबाब ने नासा द्वारा आयोजित आनलाइन टेस्ट परीक्षा में कृत्रिम दुनिया, पौधे मुक्त दुनिया, कृत्रिम हृदय, दिमाग की कार्यप्रणाली और सामाजिक ज्ञान विषय पर माड्यूल प्रस्तुत किया है।

वहीं इस सफलता पर अरबाब को शनिवार को नासा द्वारा युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं अरबाब को सम्मानित होने पर रविवार को बख्तियार आलम, फखरे आलम, मुस्ताक खान समेत आदि ने बधाई दी है। अरबाब ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर से पांच हजार युवाओं ने हिस्सा लिया था। ज्ञात हो कि अरबाब की प्रारंभिक शिक्षा जिले में हुई है। इसके बाद वह कोटा से आगे की पढ़ाई पूरी की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026