बसंतपुर: दहेज में स्कार्पियो की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में दहेज में स्कार्पियो नहीं मिलने के कारण ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता संतोष साह की पत्नी प्रियंका देवी ने थाने में आवेदन देकर पति, ससुर समेत अपने ससुराल के 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पुलिस मामले की जांच जुट गई है। आवेदन में कहा है कि उसकी शादी 2017 में कन्हौली निवासी राजेंद्र साह के पुत्र संतोष साह के साथ हुई थी। दहेज में एक लाख रुपया, होंडा साइन बाइक, सोने की चेन, अंगूठी, अलमीरा, सोफा, फ्रीज, बर्तन आदि सामान दिए गए थे।

शादी के कुछ दिन बाद से ही स्कार्पियो गाड़ी के लिए मुझे हमेशा प्रताड़ित किया जाने लगा। अंत में 15 सितंबर 2022 को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरन मेरे मायके वालों द्वारा सुलह-समझौता का प्रयास करने के बावजूद ससुराल वाले नहीं मिले। मैं अपने दो बच्चों के साथ बड़हरिया के नूराहाता अपने मायके रह रही हूं। पुलिस पीड़िता के बयान पर उसके पति संतोष साह, ससुर राजेंद्र साह, सास सुधा देवी सहित 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026