✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के टड़वा खुर्द पंचायत के सेमाटार में शुक्रवार को मुखिया अमित चतुर्वेदी ने जीविका भवन निर्माण को ले भूमि पूजन किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। मुखिया ने कहा कि इस जीविका भवन का निर्माण मनरेगा के तहत किया जाएगा तथा इसकी मानिटरिंग जीविका द्वारा की जाएगी। मुखिया ने बताया कि करीब 14 लाख 61 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन की लंबाई 45 फीट और चौड़ाई 35 फीट होगी।
इसमें एक बड़ा हाल, आफिस और शौचालय की सुविधा उपलब्ध होगी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाली जीविका कर्मियों को अपने बनाए हुए प्रोडक्ट को संवारने और सजोने में आसानी होगी। इस भवन निर्माण से जीविका कर्मियों को सीधा लाभ पहुंचेगा। इस मौके पर राहुल चतुर्वेदी, दिग्विजय तिवारी, विजय कुमार, अरविंद कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…