बसंतपुर: चिकित्सक पर हमले के विरोध में चिकित्सकाें ने काला बिल्ला लगाया जताया विरोध

परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 13 अगस्त को जिला पार्षद व उनके समर्थकों द्वारा चिकित्सक डा. अजीत कुमार के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार के विरोध में बसंतपुर, भगवानपुर हाट, हुसैनगंज आदि स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत चिकित्सकों ने गुरुवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया तथा प्रशासन से न्याय की मांग की। जानकारी के अनुसार बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. कुमार रवि रंजन सहित सभी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने गुरुवार को भी काला बिल्ला लगा विरोध जताया। इस दौरान चिकित्सक तथा स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि जिला पार्षद की गिरफ्तारी तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

गिरफ्तारी नहीं होने से पर आंदोलन तेज किया जाएगा। हालांकि ओपीडी को छोड़ इमरजेंसी सेवा चालू रहा। वहीं दूसरी ओर भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. परमेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने काला बिल्ला लगा विरोध जताया। इस दौरान आउटडोर, इमरजेंसी समेत सभी सेवाएं चालू रही। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि यदि प्रशासन आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करती है तो शुक्रवार को इमरजेंसी सेवा को छोड़कर सभी सेवाएं ठप कर दी जाएगी। वहीं हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अंशु अंकित के नेतृत्व में सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026