हसनपुरा: गायघाट में संयुक्त मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के गायघाट स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को रघुनाथपुर विधान सभा अंतर्गत संयुक्त मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन सह भाजपा नेता मनोज सिंह ने की।जबकि संचालन मुखिया सह पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी ने की।कार्यक्रम के पूर्व सभी ने पार्टी संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। तत्पश्चात आगत अतिथि को फूल माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रघुनाथपुर विस के पांचों मंडल यथा हुसैनगंज, रघुनापुर, हसनपुरा के मंडल अध्यक्ष के अलावे शक्तिकेंद्र, बुथ अध्यक्ष अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री पांडे, जिलाध्यक्ष संजय पांडे,नंद प्रसाद चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह,जिला प्रभारी राजेश सिंह, वरीष्ठ भाजपा नेता शंभु प्रसाद, जिलाउपाध्यक्ष शर्मा नंद राम व धनंजय सिंह व विस्तारक निरेंद्र श्रीवास्तव आदि ने पार्टी मजबूती को बल दिया।

कहा कि आने वाले लोक सभा चुनाव में पार्टी को अधिक मजबूत बनाए।जिससे की एक बार फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार बने। संगठन की बैठक में पार्टी को बुथ स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी वर्गों के लोगों को जोड़ना होगा।साथ ही बुथ समिति के सभी सदस्य के घर पर भाजपा का झंडा लगाए। कार्यक्रम के आयोजन कर्ता मुखिया टुनटुन सिंह थे। मौके पर मंडल अध्यक्ष दुर्गा लाल सोनी, रत्नेश सिंह,धर्मेंद्र चौरसिया, आदित्य पाठक व नीतीश साह के अलावे रवींद्र सिंह, प्रिंस कुमार पांडे, सुरेंद्र सोनी, उमेश कुमार सिंह, ददन साह, रमैया साह, अर्जुन कुमार प्रसाद, बबिता सोनी, लक्ष्मीकांत पाठक, रवींद्र भगत, प्रकाश गुप्ता, ऋषिदेव साह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026