बसंतपुर: जदयू की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर बल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के खोरीपाकड़ स्थित डुगडुगिया बाबा समाधि स्थल के समीप सोमवार को गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य परिषद सदस्य निकेश चंद्र तिवारी एवं विधानसभा प्रभारी प्रमोद पटेल ने संयुक्त रूप से की। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्याें तथा उनके उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। राज्य परिषद सदस्य ने कहा कि भाजपा लोगों को गलत आश्वासन देकर अपने भ्रमजाल में फंसाने का काम करती है। उन्होंने लोगों से इससे दूर रहने की सलाह दी।

कहा कि सभी कार्यकर्ता 15से 31 अगस्त तक गांवों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए जन कल्याणकारी योजनाओं व कार्यों से लोगों को अवगत कराएं। विधानसभा प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अभी से इस कार्य में लग जाने की अपील की। साथ ही प्रत्येक पंचायतों में 15 अगस्त को अनुसूचित जाति व जनजाति के वरिष्ठ व्यक्ति से झंडोत्तोलन कराने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह, आमोद प्रियदर्शी, हरेराम कुशवाहा, सैयद नजमुल होदा, आशुतोष कुमार सिंह, संदेश महतो, आजाद खान सहित गोरेयाकोठी, बसंतपुर व लकड़ी नबीगंज प्रखंड के पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026