परवेज अख्तर/सिवान: शहर के दारोगा प्रसाद राय डिग्री महाविद्यालय परिसर में सोमवार को राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में रेड रिबन युवा महोत्सव का आयोजन कालेज स्तर पर आयोजित किया गया। प्रतिभागियों ने रेड रन मैराथन, रेड रिबन रिल्स मेकिंग कंपटीशन तथा अभिव्यक्ति नुक्कड़ नाटक में अपनी प्रतिभा दिखाई। इस आयोजन में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नुक्कड़ नाटक में 10 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया सभी प्रतिभागियों में मुख्य रूप से स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों ने भाग लिया।

वहीं विजेता प्रतिभागियों को आठ अगस्त को डीएवी पीजी कालेज परिसर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम सुंदर चौधरी, नोडल पदाधिकारी प्रो. उपेंद्र नाथ यादव, कार्यक्रम पदाधिकारी डा. उमेश चौधरी, डा. संदीप कुमार यादव, प्रो. भारत प्रसाद सोनी, प्रियारंजन, डा. संतोष कुमार यादव आदि का सहयोग सराहनीय रहा। इस मौके पर छात्रा रूबी कुमारी, सीता कुमारी, प्रीति कुमारी, रोहित कुमार, आयुष कुमार, श्वेता कुमारी, विनीता कुमारी, अर्चना कुमारी, समा प्रवीण आदि ने प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे सफल बनाने में सहयोग किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024