बसंतपुर: राजापुर पंचायत में कचरा प्रबंधन इकाई का उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के राजापुर पंचायत में गुरुवार को बीडीओ रज्जन लाल निगम, सीओ सुनील कुमार, प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव, जिला पार्षद रेणु यादव आदि द्वारा कचरा प्रबंधन इकाई का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि ठोस व तरल कचरा एकत्रित करने के लिए प्रत्येक घर को नीला एवं हरा डस्टबिन उपलब्ध कराया जाएगा।

इसमें लोग घर कचरा रखेंगे जिसे सफाई कर्मी प्रत्येक दरवाजे पर पहुंचकर कचरा एकत्रित कर ठेला पर रख कचरा प्रबंधन इकाई यूनिट में एकत्रित करेंगे जिससे जैविक खाद तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस डिस्टबिन का उपयोग कचरा एकत्रित करने के लिए ही किया जाना है। इसका अन्य प्रयोग दंडनीय अपराध है। इस मौके पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, मुखिया छोटेलाल चौधरी, शिवाजी राय, विजय कुमार सिंह, उप प्रमुख प्रतिनिधि मेघनाथ पासवान आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026