परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बुधवार की शाम हुई मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों में विशनपुरा निवासी शिवकुमार साह के पुत्र रामू साह, सर्वजीत साह की पत्नी आशा देवी, मिथिलेश साह की पत्नी रेखा देवी तथा जीमी साह के पुत्र अनिल साह तथा उजांय निवासी सुरेश राम की पुत्री प्रभावती कुमारी तथा रवि राम की पत्नी प्रिया शामिल हैं।
ज्ञात हो कि विशनुपरा गांव में दो पक्षों में हुई आपसी विवाद में विशनपुरा निवासी रामू साह, आशा देवी, रेखा देवी तथा अनिल साह घायल हो गए। वहीं उजांय गांव में रास्ते के विवाद में हुई मारपीट में प्रभावती कुमारी तथा प्रिया देवी घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…