बसंतपुर: किसान चौपाल में दी गई कृषि योजनाओं की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के मोलनापुर, कन्हौली एवं बसांव तुरहा टोली में शुक्रवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती से कृषि करने की जानकारी दी तथा इसके लिए जागरूक किया। कलाकारों ने मिट्टी जांच, जैविक खाद का उपयोग, बागवानी, सिंचाई की जानकारी दी। साथ ही खाद-बीज, कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी आदि की जानकारी से किसानाें को अवगत कराया तथा इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

चौपाल में किसानों को खेतों में पराली जलाने से होने वाले नुकसान से अवगत कराया गया। बताया गया कि खेतों में पराली जलाने से प्रदूषण को बढ़ावा, मिट्टी की उर्वरा शक्ति नष्ट होती है साथ ही कृषि पर सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं से तीन साल तक वंचित होना पड़ सकता है। इस मौके पर कृषि समन्वयक सुनील कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक मोहम्मद आरिफ, अनु प्रिया, किसान सलाहकार करुणाकांत ठाकुर, राजेश कुमार राम आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026