बसंतपुर: ट्रैक्टर की टक्कर से आटो क्षतिग्रस्त, शराब की बोतलें लूट ले गए ग्रामीण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला स्थित एनएच 227 ए पर शुक्रवार को ट्रैक्टर और शराब लदे आटो की टक्कर में आटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं आटो में लदी शराब की बाेतलें गिर गईं जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने लूट लिया। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा जबकि आटो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बताया जाता है कि शुक्रवार को एक व्यक्ति एक आटो में काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर सिवान से बसंतपुर की तरफ जा रहा था।

जब वह शहरकोला एनएच 227 ए पर पहुंचा तो बसंतपुर की ओर सिवान की ओर जा रहे ट्रैक्टर से अनियंत्रित होकर टकरा गया। इस दौरान आटो क्षतिग्रस्त होकर दो भागों बंट गया और सड़क किनारे गड्ढे पलट गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन के साथ फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आटो से गिरी शराब को लूट लिए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा घटनास्थल से 152 बोतल शराब जब्त की जो करीब 27 लीटर बताई गई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आटो को गड्ढे से निकाल सड़क पर खड़ा कर दिया गया है तथा वाहन चालक की जानकारी जुटाई जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026