परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में शनिवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को मोटे अनाज के उत्पादन एवं महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि समन्वयक आलोक कुमार त्रिपाठी ने किसानों को मोटे अनाज का उत्पादन करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसमें लागत खर्च कम है तथा मुनाफा अधिक होता है। साथ ही इसके सेवन से कई प्रकार की बीमारियां दूर होती हैं।
उन्होंने कहा कि आए दिन हम सभी अपने भोजन चावल, दाल,गेहूं तक सीमित कर चुके हैं। सावां, टगुनी, अरहर, बाजरा, जौ, कुर्थी, मड़ुआ आदि का हम उत्पादन बंद कर दिए हैं। आज भी भारत कृषि प्रधान देश होते हुए दलहन तथा तेलहन की कमी के कारण विदेशों से आयात करता है। गोष्ठी में सरकार द्वारा कृषि पर दी जानेवाली सब्सिडी की विस्तृत जानकारी दी गई और इससे लाभ लेने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम को आत्मा के अध्यक्ष अशोक सिंह, कृषि समन्वयक सुनील कुमार आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर महमद आरिफ, अशोक कुमार उपाध्याय, अनुप्रिया, संतोष कुमार, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…