सिवान: गणिनाथ महाराज की पूजा समारोह में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज एवं बसंतपुर पुरानी बाजार में शनिवार को कानू हलवाई महासभा के तत्वावधान में संत शिरोमणि गणिनाथ महाराज की जयंती सह पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने अपने कुलगुरु की पूजा अर्चना की। इस दौरान गणिनाथ महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा पूजा, अर्चना, हवन व आरती की गई तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर महाराजग गणिनाथ के जयकार से पूरा वातावरण गूंज उठा। महाराजगंज में आयोजित समारोह में हरिशंकर आशीष ने बताया कि बाबा गणिनाथ भगवान शिव के अवतार थे। वे पृथ्वी पर आपसी बैमनस्य, पाप को दूर करने के लिए अवतार लिए। आपसी भेदभाव में समाज टूट रही थी जिसे उन्होंने समाज को एकजुट कर सामाजिक कुरीतियों को मिटाया। महासभा की ओर से समाज के उत्थान व सत्ता में उचित हिस्सेदारी की मांग की गई।

साथ ही पूजन के माध्यम से सरकार से संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ के जन्मोत्सव के दिन को राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग रखी गई। इस मौके पर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद शारदा देवी, पूर्व नगर अध्यक्ष मंजू देवी, शक्ति शरण, डा. विनय कुमार, हरिशंकर आशीष, महावीर प्रसाद, जितेंद्र कुमार, भोला प्रसाद आदि उपस्थित थे। वहीं बसंतपुर पुरानी बाजार में संत शिरोमणि कुलगुरु बाबा गणिनाथ महाराज की वार्षिक पूजा की गई। पूजा के पूर्व काफी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से होकर पूजा स्थल पर पहुंची। पूजा के बाद आरती तथा प्रसाद वितरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों काे अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, अनुराधा गुप्ता,पूर्व विधायक हेमनारायण साह, कन्हैया प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, मुख्य पार्षद अमित कुमार, सुरेश प्रसाद, बलिराम प्रसाद समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026