बसंतपुर: बीडीओ के औचक निरीक्षण में अनियमितता उजागर, संबंधित कर्मियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी रज्जन लाल निगम ने मंगलवार को राजापुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र तथा विद्यालय का निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि प्रत्येक जगह अनियमितता पाई गई है। राजापुरआंगनबाड़ी केंद्र संख्या 71 पर 11 बच्चे उपस्थित, केंद्र संख्या 102 पर गंदगी का अंबार लगा हुआ था, केंद्र संख्या 109 अस्त व्यस्त गंदगी तथा बच्चों की संख्या नौ थी। आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका ड्रेस में नहीं पाई गई। बच्चों को बैठने की व्यवस्था नहीं थी।

पूछने पर बताया गया कि बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा कोई सामग्री उपलब्ध नहीं कराया जाता। कोई महिला पर्यवेक्षिका भी नहीं आती हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजापुर कन्या के प्रधानाध्यापक सुरेश राय लगातार आकस्मिक अवकाश में और सुरेश कुमार यादव बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे। जांच में चार शिक्षको में दो उपस्थित तथा दो शिक्षक अनुपस्थित मिले। साथ ही मध्याह्न भोजन भी गुणवत्तापूर्ण नहीं था। उन्होंने बताया कि संबंधित कर्मियो से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024