बसंतपुर: खेढ़वा का वार्षिक मेला कल से, प्रशासनिक तैयारी पूरी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के खेढ़वा गांव स्थित खेढ़वा माई मेला शुक्रवार से आरंभ होगा। इसकी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मेले में अनुमंडल स्तर के पुलिस बल तैनात रहेंगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की भी तैनाती रहेगी। देवी स्थान के पूरब कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कुछ युवा भी सुरक्षा के लिए मौजूद रहेंगे। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू सिंह ने बताया कि मेला स्थल की साफ-सफाई तथा पेयजल की व्यवस्था कर ली गई है।

मेला में शांति बहाली के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, इसमें 25 सदस्य शामिल हैं। सभी सदस्य अपने स्तर से सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। इनका सहयोग पुलिस भी करेगी। कंट्रोल रूम से पूरे मेले की निगरानी की जाएगी। वहीं खेढ़वा गांव के भी कुछ युवा पुलिस की सहयोग के लिए तैयार रहेंगे। बसंतपुर के सीओ तथा भगवानपुर के सीओ भी अपने दलबल के साथ मौजूद रहेंगे। ज्ञात हो कि इस मेले में बलि प्रथा का भी प्रचलन है। इसमें काफी संख्या में लोग बकरे की बलि देते हैं, लेकिन इस स्थल पर एक भी मक्खी दिखाई नहीं देती है। यह मेला करीब तीन-चार दिनों तक रहता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026