✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के उसरी बुजुर्ग स्थित सिमी ज्वेलर्स में 14 अगस्त को हुई लूट की घटना में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल जाने वालों में हुसैनगंज थाना के गोपालपुर निवासी मुन्ना यादव व अजय यादव शामिल है। पुलिस ने लूट मामले में प्रयुक्त ब्लू रंग की होंडा साइन बाइक व कपड़े बरामद की थी। घटना के दिन पुलिस ने गोपालपुर गांव में छापेमारी कर संदेह के आधार पर बाइक व कपड़े बरामद कर गहन जांच पड़ताल की जहां कपड़े और बाइक की पुष्टि हुई। हालांकि लूट मामले में पुलिस को नकद व ज्वेलरी हाथ नहीं लगी है।
ज्ञात हो कि एमएच नगर थाना के उसरी बुजुर्ग स्थित सिमी ज्वेलर्स में 14 अगस्त की सुबह 10 बजे तीन बाइक पर सवार सात बदमाशों ने हथियार के बल पर 63 हजार रुपये नकद सहित 61 लाख 25 हजार यथा 9 सौ ग्राम सोना जिसकी कीमत 45 लाख, 25 किलो चांदी जिसकी कीमत 12 हजार 50 हजार व तीन लाख के ग्राहक के पुराने आभूषण लूट की घटना को अंजाम दिया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…