बसंतपुर: लकड़ी का सामान खरीदने आए एक व्यक्ति का अपहरण, दो पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चमनपुरा निवासी संजय कुमार पांडेय ने बसंतपुर थाने में आवेदन देकर पड़ौली के पूर्व मुखिया सहित दो लोगों के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी कराई है। उसने आरोप लगाया है कि 26 अप्रैल को मेरा भाई उमेश पांडेय घर से मकान निर्माण के लिए लकड़ी से संबंधित सामग्री खरीदने बसंतपुर गए थे, जब वे शाम तक घर नहीं लौटे तो चिंता हुई। उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

27 अप्रैल को जब भाई के मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उसने बताया कि आठ लाख रुपये फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया है तथा रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अपहरणकर्ता अपने को पड़ौली निवासी पंकज सिंह व पूर्व मुखिया पप्पू सिंह का आदमी बता रहे हैं। इस मामले में संजय कुमार पांडेय ने बसंतपुर थाने में आवेदन देकर पड़ौली निवासी पंकज सिंह तथा पड़ौली के पूर्व मुखिया पप्पू सिंह को आरोपित किया है। पुलिस प्राथमिकी कर अपहृत की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024