लकड़ी नबीगंज: शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को निकाली कलश यात्रा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड क्षेत्र के पड़ौली स्थित मां भवानी परिसर में आयोजित शिव प्रण प्रतिष्ठा महायज्ञ को ले आचार्य पुजारी विशेश्वर मिश्र व संत आचार्य अनमोल दास महाराज के नेतृत्व में हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 2001 कन्या समेत काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर नरहरपुर, मदारपुर, हरदिया होते हुए महेसरा चंवर स्थित तालाब के समीप पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण से महायज्ञ शुरू हुआ।

इस दौरान हर-हर महादेव, जय श्रीराम, जय हनुमान के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। वहीं दूसरी ओर बरवा डुमरी धरिछना बाबा के समीप नवनिर्मित राम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को ले गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर गोरेयाकोठी सीमा के सावना स्थित गंडकी नदी से जल भरकर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां आचार्याें द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से यज्ञ आरंभ कराया गया। इस मौके पर आचार्य अभिमन्यु, रिपुंजय समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। आचार्य ने बताया कि अयोध्या से पधारे संत अनमोल दास द्वारा राम, सीता, शंकर, पार्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा तीन मई एवं महायज्ञ की पूर्णाहुति व भंडारे का आयोजन पांच मई को होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026