परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी वीरबहादुर प्रसाद के पुत्र अनुराग कुमार बुधवार की शाम कन्हौली बाजार गया था। इस दौरान गांव के ही निखिल चौहान अचानक उसके शरीर पर चार जगह चाकू से वार कर घायल कर दिया। इस दौरान गांव के ही पीतांबर प्रसाद के पुत्र कर्ण कुमार को भी उसने चाकू से प्रहार किया। चाकू कर्ण कुमार के हाथ में लगी। किसी तरह कर्ण कुमार वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल अनुराग के स्वजन को सूचना दी तथा उसे इलाज के लिए बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। स्वजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर निखिल से विवाद हुआ था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…