आंदर में विवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान, स्वजन फरार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के हुजहुजीपुर गांव में बुधवार की सुबह एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद उसके स्वजन गिरफ्तारी के डर से घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान उमेश मांझी की पत्नी निप्पू देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हुजहूजीपुर गांव निवासी उमेश मांझी की शादी छह माह पूर्व खेम भटकन निवासी निप्पू देवी के साथ हुई थी। इस दौरान उसने बुधवार की अल सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इसकी सूचना मिलते ही आंदर इंस्पेक्टर रणधीर कुमार, थानाधक्ष मनोज कुमार एवं एसआइटी की टीम समेत दर्जनों पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं स्वजनों द्वारा लिखित आवेदन के बाद ही घटना का पुष्टि की जाएगी। वहीं आत्महत्या के पीछे ग्रामीणों ने कई तरह की बातें बताई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026