बसंतपुर: कुमकुमपुर पंचायत भवन में कर्मी व साफ सफाई की कमी से होती है परेशानी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के कुमकुमपुर पंचायत सरकार भवन में कर्मियों की कमी तथा साफ-सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार भवन के अगल-बगल अंचल प्रशासन के आदेश पर 23 परिवारों को बसाया गया है। उक्त लोगों द्वारा गंदगी फैलाए जाने से यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार यहां तो जाति, आय, निवासी आदि प्रमाण पत्र बनाने का कार्य तो हो रहा है, लेकिन अभी भी कर्मचारी की संख्या कम होने तथा आसपास के लोगों द्वारा गंदगी फैलाए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2014 में गोरेयाकोठी के विधायक भूमेंद्र नारायण सिंह उर्फ चुन्नू बाबू द्वारा इसका शिलान्यास किया गया था। 2016 में पंचायत भवन बनने के बाद देखरेख के अभाव में चोरों द्वारा खिड़की, दरवाजा आदि तोड़ कर टेबल, कुर्सी, पंखा सहित अन्य सामान की चोरी कर ली गई थी।

इस मामले में थाना में प्राथमिकी भी कराई गई थी। उसके बाद प्रखंड प्रशासन द्वारा मई 23 के प्रथम सप्ताह से पंचायत सरकार भवन का कार्य मरम्मत, रंग-रोगन, पेंट, 17 दरवाजा, खिड़की, नया ग्रिल, आठ आरओ, सीसी कैमरा, एक सौ कुर्सी, 10 वीआइपी कुर्सी, चार टेबल, 12 पंखा, वायरिंग आदि कार्य कराया गया, इसमें करीब आठ लाख रुपये खर्च हुए। इस संबंध में पूछने पर बीडीओ रज्जन लाल निगम ने बताया कि अब यहां साफ सफाई की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही कर्मियों की कमी भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। विदित हो कि डीएम मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा नए पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन 31 मई 23 को किया गया था। इसके बाद यहां सभी कार्य आरंभ कर दिए हैं। अब यहीं लोगों को जाति, आय, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024